दुनिया का पहला इंसान कौन था और वह कैसा था?
क्या आप जानते हैं? जब धरती पर इंसान का वजूद न था सिर्फ पेड़ पौदे हुआ करते थे ना ही कोई जानवर था, तब अल्लाह ने इंसान को पैदा करना चाहा और फरिश्तों से मशवरा किया कि ऐ फरिश्तो मैं जमीन पर अपना नायब बनाने वाला हूं तो फरिश्तों ने कहा ऐ अल्लाह तू ऐसे को अपना नायब बनाने वाला है जो जमीन पर फसाद करेगा तेरी इबादत के लिए तो हम ही काफी हैं तब अल्लाह ने फरमाया ऐ फरिश्तो जो मैं जानता हूं वह तुम नही जानते। ज़मीन का रोना जब अल्लाह ने आदम को पैदा फरमाना चाहा तो जिबरील को हुक्म दिया कि ज़मीन से मिट्टी ले कर आओ जिबरील आए और मिट्टी उठा कर जाने लगे तो ज़मीन रोने लगी और फरयाद करने लगी कि मिट्टी ले कर मत जाओ अल्लाह इस मिट्टी से इंसान बनाएगा और इंसानों में कुछ ऐसे गुनाहगार होंगे जिन्हें जहन्नम में डाला जाएगा और मुझ में इतनी कूवत नहीं कि मैं जहन्नम की आग बर्दाश्त कर सकूं, ज़मीन की बात सुन कर जिबरील को रहम आ गया और वह मिट्टी लिए बग़ैर वापस चले गए अल्लाह ने पूछा जिबरील क्या हुआ तो जिबरील ने सारा वाकिया बयान किया, फिर अल्लाह ने मीकाईल को भेजा कि तुम जाओ और मिट्टी ले कर आओ मीकाइल आए और मिट्टी ले कर जाने लगे तो फीर...